रेल के दोष
(1) संक्षारण और जंग लगना :-
संक्षारण सीलन द्वारा उतना नही होता जितना की तेजाब गैसो के नमी कि परत में घुलने से जिसकी रेल पर बारम्बार परत बनती रहती है । संक्षारण सामान्यत निम्नलिखित स्थान पर होता है:-
1. प्लेटफार्मलाइन जहाँ गाडियाँ अधिक देर तक रूकती है
2. साईडिग जहाँ लवणयुक्त या संक्षारक मल का उतार चढाव होता है।
3. जहाँ इंजन की राख गरने से रेल पर प्रभाव पडता है जैसे राख गड्ढो पर ।
4. जल स्तंभ के निकट अपर्याप्त जल निकास के कारण
5. सुरंगे तथा आर्द्र कटिंग
6. समुद्र तट के निकट के क्षेत्र
7. औद्योगिक संक्षारण सामान्य: रेल के वेब तथा फुट पर पाया जाता है।
