पेंड्राल क्लिप या इलास्टिक रेल क्लिप :-
भारतीय रेल में यह एक मानक लचीली फासनिंग है पेंड्राल क्लिप पी. आर. 401 (जिसे इलास्टिक रेल क्लिप कहा जाता है ) पहले के दिनों में मेसर्स गेस्ट, कीन्स एण्ड विलियम्स के द्वारा उत्पादित की जाती थी यह "लगाओ और भूल जाओ" प्रकार के बंधन था जिसमे अनुरक्षण के दौरान km समय देने की जरूरत पडती थी पेंड्राल क्लिप का निर्माण सिलिको मैंगनीज स्प्रिंग स्टील के 20.6 मिमी के व्यास के छड़ो को टाप उपचार विधि द्वारा बनाया जाता है 11.4 मिमी के साधारण डिफ्लेशन पर यह 710 किग्रा. का टो लोड दिखलाता है यह टो लोड इतना पर्याप्त है कि रेल को स्लीपर पर परस्पर चलने से रोकता है पेंड्राल क्लिप को लगाने के लिए 4 पोंड हथोडा का इस्तेमाल किया जाता है इसके लिए कोई अतिरिक्त सामान की आवश्यकता नही होती है
