रेल के टूटने / वेल्डींग फेल हो जाने के मामले में कि जाने वाली कार्यवाही :
(1) यह अत्यंत महत्वपूर्ण है कि जब कभी किसी रेल वेल्ड किये हुए जोड़ में टूटन दखाई दे तो रेलपथ को यदि आवश्यक हो तो प्रतिबंधित गति के साथ ट्रेन प्रचालित करने के लिए अविलम्ब कार्यवाही की जानी चाहिए ।
(2) मेट, चाबी वाला या गैंगमेन को चाहिए कि रेल की टूट-फूट या वेल्ड फेल होने को देखते ही सर्वप्रथम रेलपथ की सुरक्षा करे जब तक की मरम्मत न हो जाए । उसे चाहिए की निकटतम स्टेशन मैनेजर को सूचना भेज दे।
