टैकसर्किटेड क्षेत्र में कार्य करते समय सावधानियाँ -
* कार्य करने से पहले व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण जैसे हेलमेट, सुरक्षा जूते, और वर्दी पहनना सुनिश्चित करें।
* रेल के बॉटम से गिट्टी 50 मिमी नीचे होनी चाहिये। यदि कोई साईड ड्रेन, क्रास ट्रेन तथा सीधी ड्रेन हो तो उसमे पानी बाहर निकालने के लिये उचित ढलान होना चाहिये।
* इंसुलेटेड जोडो के पास धातु के स्लीपर नही प्रयोग करना चाहिये।
* इंसुलेटेड जोडो में रेल के सिरो पर बर को हटा देना चाहिये।
* इंसुलेटेड जोडो तथा फासनिंग के बीच पूर्ण विद्युतरोधन होना चाहिये।
